नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले गैंगरेप का आरोपी SI बर्खास्त , दोस्तों के साथ मिलकर किया था दुष्कर्म जिसमे 3 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जिला कांकेर- बस्तर संभाग के कांकेर जिले में पुलिस विभाग में पदस्थ उपनिरीक्षक किशोर तिवारी को आज सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है,दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी तिवारी ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया थ। उक्त घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। परन्तु आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार चल रहा है, अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।
जिस पर बस्तर आईजी पी.सुंदरराज के निर्देश पर डीआईजी विनोद खन्ना द्वारा बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। इसके पूर्व में उप निरीक्षक किशोर तिवारी को शिकायत मिलने के बाद ही तत्काल निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में भानुप्रतापपुर थाने में धारा 376(डी) 506 भादवि., 3(2) (v) ST/SC ACT, 4,6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
दरअसल यह पूरा मामला 29 मार्च का है,भानुप्रतापपुर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कांकेर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक किशोर तिवारी समेत उसके तीन दोस्तों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस कृत्य में उनका सहयोग एक महिला मित्र ने भी दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास हिरदानी, मनोज सिंह ठाकुर और उक्त महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दुष्कर्म की शिकायत के बाद से ही किशोर तिवारी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। गिरफ्तार होते ही नियमानुसार (सेवा से बर्खास्त) की कार्रवाई की जाएगी , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!