अहिवारा कांग्रेस नेता के घर लगा था ताला , पर घर के पीछे से घुस चोर करते रहे समान पार…

दुर्ग:- अहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव पारिवारिक कार्य से उड़ीसा गए हुए थे। उसी बीच उन्हें उनके पड़ोसियों द्वारा फोन पर बताया गया के आपके घर पर 2 से 3 दिन के बीच कुछ तोड़ फोड़ की आवाज़ आ रही है। तभी अनिल श्रीवास्तव ने अपने मित्र कांग्रेस नेता भोजेन्द्र वर्मा को कॉल पर कहा के वह तुरंत उनके घर जाकर स्थिति का जायजा ले, तभी भोजेन्द्र वर्मा ने थाना नंदिनी के 2 स्टाफ के साथ उनके निवास जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तब वह देखकर भौचक रह गए…

देखे घटना स्थल की फोटो…


अहिवारा चोरी
क्योंकि घर के बाहर का ताला जस का तस लगा हुआ था पर घर के पीछे की खिड़की का हिस्सा खुला हुआ था। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो पूरे घर का सामान तहस नहस और फैला हुआ साथ ही आलमारी खुली हुई मिली तत्पश्चात उन्होंने प्रथम सूचना थाना में FIR करवाई,और थाना प्रभारी ने तत्काल ही मौके पर मुआयना किया।

लेकिन चौकाने वाला मामला तब सामने आया जब भोजेन्द्र वर्मा और कांग्रेस नेता कैलाश नाहटा टहलने निकले थे। तभी उन्हें श्रीवास्तव के घर के पीछे की तरफ चप्पल मिले तब भोजेन्द्र वर्मा को शक हुआ के घर के अंदर कोई घुसा है। तब उन्होंने पीछे जाकर देखा तो वहा एक महिला और एक लड़का उनको देखकर भागने लगे तभी उन्होंने दौड़ा

महिला की गोपनीयता को ध्यान में रख कर फोटो धुंधला डाला गया है

कर उक्त महिला को पकड़ा और तुरन्त थाना में संपर्क कर उस महिला को सौंपा खबर लिखते तक थाना प्रभारी नंदिनी से संपर्क नही हो पाया है जिस कारण से उस महिला और युवक की पहचान नही हो पाई है।

घटनाक्रम के बारे जानने के लिए देखे भोजेन्द्र वर्मा का वीडियो

Leave a Reply

error: Content is protected !!