राजस्थान में हुई सांप्रदायिक घटना से डोंगरगांव भाजयुमो में आक्रोश , आतंकवाद के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया

(देवेंद्र देवांगन) डोंगरगांवजिला भाजपा के निर्देशानुसार डोंगरगांव भाजयुमो मंडल के तत्वाधान में उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आतंकवाद व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राम द्वार डोंगरगांव में पुतला दहन किया गया भाजयुमो नेताओं ने कन्हैया लाल की हत्या पर पुरजोर विरोध किया गया। इस घटना को लेकर लोगों में भी आक्रोश है डोंगरगांव राम द्वार चौक में आतंकवाद और इस घटना के लिए जिम्मेदार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार कानून व्यवस्था की लचरता ही इस घटना का बड़ा कारण है किसी भी राज्य की सुरक्षा व कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय होता है घटना से पूर्व कन्हैया लाल द्वारा वहां की पुलिस को जान के खतरे की जानकारी दी गई थी। फिर भी वहां की प्रशासन द्वारा अनदेखी किया गया इस प्रकार कन्हैयालाल की मौत का जिम्मेदार राजस्थान की पुलिस वहां की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की है अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें ना सिर्फ अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए बल्कि राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।

दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देनी चाहिए। डोंगरगांव में प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा महामंत्री श्री दिनेश गांधी जी , भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता जी , संतोष यादव , मनबोधि पटेल , राजेन्द्र ठाकुर , डिकेश साहू , राजा जैन , प्रवेश ठाकुर , मनीष साहू , टिलेन्द्र देवांगन,राजू यादव , जितेंद्र सिन्हा , योगेश पटेल , टेकराम निषाद , महेश्वर साहू ,कोमल साहू , विजय जैन , भावेश निक्की , दिव्यांश जैन , राजा साहू , संदीप साहू , भानिया सोनी , यतीश सिन्हा , कमल साहू , मामेश साहू , नशीब रात्रे , मुकेश पाड़े , यसवंत कुंभकर , गोपी साहू , चोमेश्वर साहू , राजू गिरी गोस्वामी व सहित अन्य भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!