भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही अरुण साव ने किया दावा

(Chhattisgarh news) रायपुर- छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी रायपुर लौटे हैं। उनके रायपुर पहुंचने पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अरुण साव का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के इस मौके पर वरिष्ठ बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद सुनील सोनी और विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे।

रायपुर– छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

नए भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राम मंदिर में की पूजा अर्चना

छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने सर्वप्रथम वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करी। उन्होंने दर्शन कर और आशीर्वाद लेने के बाद वे वहा से एकात्म परिसर पहुंचे।

नए अध्यक्ष ने आलाकमान का जताया आभार और कहा 2023 में प्रदेश खिलेगा कमल

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राम मंदिर में दर्शन करने के बाद रायपुर के एकात्म परिसर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने आये सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। परिसर में संबोधन के समय छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद अरुण साव ने कहा कि “मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूंगा। परिश्रम की पराकाष्ठा से काम करूंगा और जो नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया है उस भरोसे पर मैं खरा उतरूंगा।”

बूथ स्तर तक भाजपा का नेटवर्क मजबूत

भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में बूथ स्तर तक भाजपा के कार्यकर्ता हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की बहुत बड़ी व विशाल फौज है। हमारे पास योग्य और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। जो राज्य में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने में हमारी जंग को और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। और 2023 में एक बार फिर कमल खिलेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!