CG NEWS : भाजयुमो की गुंडागर्दी पुलिस पर बरसाए थप्पड़, वही महिला आरक्षकों को भी नही छोड़ा उनके साथ भी की अभद्रता, देखे वीडियो

छत्तीसगढ़- प्रदेश की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (BJYM National President Tejasvi Surya) की अगुवाई में बुधवार को राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने हजारो की संख्या में विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल राजधानी में प्रदेश के भाजयुमो के द्वारा बेरोजगारी और अपराधिक घटनाओं में प्रदेश में हो रहे इजाफे के विरोध में ये विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के हर कोने से हजारों की संख्या में BJYM के कार्यकर्ता पहुंचे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें लात और थप्पड़ जड़ दिए।

CG NEWS : भाजयुमो की गुंडागर्दी पुलिस पर बरसाए थप्पड़, वही महिला आरक्षकों को भी नही छोड़ा उनके साथ भी की अभद्रता, देखे वीडियो

मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे थे प्रदर्शनकारी

युवा प्रदर्शनकारीयो ने रायपुर में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे थे। जिस पर पुलिस के जवानों ने उन्हें वहा रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शकारियों ने उल्टा पुलिस पर ही हमला कर दिया। उसके बाद से इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी बीच एक प्रदर्शनकारी युवक अपनी मर्यादा भूल पुलिस को ही थप्पड़ मार रहा है।

महिला पुलिस कर्मियों को भी नही बख्शा

BJYM के कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिस कर्मियों को तक नही बक्शा महिला जवानों को भी अभद्रता का सामना करना पड़ा एक महिला जवान का वायरल वीडियो में उसने कहा है कि उन्होंने लडकिया याने लेडिस कॉन्स्टेबल देखे बिना चढ़े जा रहे थे। साथ ही धक्का मुक्की भी कर रहे थे।

कई पुलिस जवान हुए चोटिल, BJYM के 450 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की पुलिस ने अपनी तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर बेरिकेटिंग की हुई थी। विरोध प्रदर्शन में लगभग 8 से 9 हजार की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद जब रैली निकाली गई तब भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स को तोड़ा दिया।

वही कई स्थानों में कानून व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों के साथ युवा मोर्चा के द्वारा खींचतान की गई, इसमें कुछ पुलिस वालों को चोटें आयीं। इस मामले में लगभग 450 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल ले जाया गया है।

भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस पर झापड़ बरसाता हुआ।

तेजस्वी सूर्या ने किया तीखा हमला

मुख्यमंत्री निवास घेराव के पहले BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने CM की परिभाषा ही बदल कर ‘कलेक्शन मास्टर’ कर दी है। वह मुख्यमंत्री नहीं हैं, बल्कि वह सोनिया गांधी के कलेक्शन मास्टर हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया है।”

देखे वीडियो

Leave a Reply

error: Content is protected !!