CG- कथित डॉक्टर ने बच्ची को लगा दिए इंजेक्शन, हो गयी मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, आरोपी फरार

रायगढ़ – एक प्राइवेट डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने पर 7 साल की लड़की की मौत हो गई थी। जिस पर थाना लैलूंगा में कथित डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में थाना लैलूंगा में 128/2021 धारा 174 CrPC मर्ग कायम किया है। मृतिका इरफा खान 7 वर्ष पिता नबाव खान शांतिनगर लैलूंगा निवासी बच्ची बुखार से तड़प रही बालिका इरफा खान को जांच कर इंजेक्शन लगाने वाले कथित प्रायवेट डाक्टर तिरथो राम प्रधान पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

बताया गया कि प्राइवेट डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के उपरांत बालिका के मुंह, नाक से झाग निकलने लगा था। मर्ग जांच दौरान मृतिका के पिता बताया कि सबेरे सोकर उठा तो उनकी बच्ची इरफा खान को काफी तेज बुखार आया था। तब पडोस में रहने वाले तिरथो राम प्रधान निवासी ग्राम केनापारा जो लैलूंगा शांतिनगर में रहकर प्रायवेट ईलाज करता है, उसके घर ले जाकर लड़की को दिखाया। जसके बाद तिरथो ने लड़की को चेक कर उसे तीन इंजेक्शन लगा दिया जिसके बाद लडकी इरफा खान की तबियत और बिगड़ने लगी।

बच्ची के मुंह और नाक से झाग निकलने लगा बच्ची की हालत को खराब होता देख तब तिरथो राम प्रधान बोला कि लडकी का ज्यादा तबियत खराब हो रही है, चलो इसे अस्पताल ले चलते है। उसके बाद वे तुरंत सीएचसी अस्पताल लैलूंगा गए। जहाँ डॉक्टरो ने लड़की को चेक कर मृत्यु होना बताया गया । वही जांच के दौरान तिरथो राम प्रधान के घर आसपास रहने वालो ने बताया कि तिरथो राम नस, हड्डी फैक्चर आदि का आयुर्वेदिक पद्धति से ईलाज करता था। वो डिग्रीधारी था या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आरोपी तिरथोराम प्रधान शांतिनगर के निवास और ग्राम केनापारा दोनों स्थान से फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!