दुर्ग पुलिस कप्तान की सराहनीय पहल, दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया फ्लैगमार्च, आम जनता और दुकानदारों के साथ की चाय पर चर्चा

दुर्ग– दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पाटन थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ किया फ्लैगमार्च। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पाटन शहर का भ्रमण करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से भेंट-मुलाकात करी। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से आम लोग काफी खुश हुए।

पुलिस अधीक्षक की पहल का आम लोगों ने स्वागत किया

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पाटन भ्रमण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत देवागंन एवं क्षेत्र के पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भेट मुलाकात करी। इस तरह पाटन शहर में पहली बार किसी पुलिस अधीक्षक से सीधे मुलाकात का जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

वही इसके पहले पुलिस कप्तान पल्लव ने जनप्रतिनिधियों के साथ थाना पाटन से पैदल पेट्रोलिंग करते हुये हनुमान चौक, पुराना बाजार पाटन, वार्ड क्रं 09, कुम्हार पारा, नगर पंचायत पाटन होते हुये बस स्टैण्ड पाटन, आत्मानंद चौक तक पैदल पेट्रोलिंग कर दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता से भेंट-मुलाकात करी। इस दौरान पाटन के आमजन ने भी जगह-जगह पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।

वही पुलिस अधीक्षक डॉ. पल्लव ने पाटन भ्रमण के दौरान बस स्टैण्ड पाटन में जनप्रतिनिधियों, दुकानदारों एवं व्यापारियों से और आमजन से भेंट-मुलाकात कर चाय पर उन सभी से चर्चा की , इस दौरान पाटन क्षेत्र के विशेषताओं के बारे में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने विस्तार से बताया। पुलिस अधीक्षक ने भी कानून व्यवस्था के संबंध में जायजा लिया और पुलिसिंग के संबंध में जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे। साथ ही थाना पाटन में सहयोग करने और सामंजस्य के साथ कार्य करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया।

एक पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जन से रूबरू होना जनता के बीच जाकर आम जन और जनप्रतिनिधियों से पुलिस के प्रति एक अलग छवि व पुलिस पर आम जनता का विश्वास बनाये रखने की मिशाल कायम करी है। उनके इस कार्य का हर किसी ने आभार जताया।

इस दौरान वहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंनत साहू, एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक शिवानंद तिवारी एवं थाना एवं रक्षित केन्द्र का स्टाफ तथा नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप , जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत देवागंन ,पाटन के पार्षदगण आभाश दुबे, लिलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, कोमल ठाकुर, सतीश देवागंन, कैलाश देवागंन, मनीष देवागंन, प्रशांत शुक्ला, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि ,दुकानदार एवं व्यापारीगण एवं आम जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!