वैक्सीन अपडेट:- कोविशील्ड और कोवैक्सीन….. ICMR के महानिदेशक ने कहा अल्फा , बीटा हो या डेल्टा ,गामा….. सभी वेरिएंट पर करेगी काम

dr bhargav

कोविड- देश में कुछ राज्यों में मिली कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर चिंता बनी हुई है। और अभी देश में कोरोना टीकाकरण भी जोरो पर चल रहा है इसी बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने शुक्रवार को एक राहत भरी जानकारी दी है , उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन का टीका कोरोना वायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा सभी वेरिएंट के खिलाफ कारगर है। ICMR से मिली जानकारी के अनुसार , कोविड का डेल्टा प्लस वेरिएंट अब तक दुनिया के 12 देशों में पाया गया है। साथ ही वहीं भारत में अब तक इसके 48 मामलों की पुष्टि की गई है।

साथ ही डॉ भार्गव ने कहा कि कोविड का टीका गर्भवती महिलाओं को भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों में भी इसका उल्लेख किया गया है। कोरोना वायरस के अन्य वेरिएंट का जिस प्रकार से परीक्षण किया था उसी प्रकार से डेल्टा प्लस वेरिएंट पर भी अनुसंधान किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले अगले सात से 10 दिनों में इसके परिणाम भी मिल जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!