हर घर तिरंगा अभियान: आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली

डोंगरगांव हर घर तिरंगा अभियान: आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली


(देवेंद्र देवांगन की रिपोर्ट) डोंगरगांव- आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत,हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।इसी के तहत सोमवार 8 अगस्त को नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर से निकलकर रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए फौव्वारा चौक से सदर लाइन का भ्रमण करते हुए बी.टी.आई. मार्ग से वापस स्कूल में समाप्त हुई। छात्र- छात्राओं द्वारा नगर वासियों को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु अपिल की।

डोंगरगांव हर घर तिरंगा अभियान: आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली

साथ ही प्राचार्य मनोज सोनकलिहारी के मार्गदर्शन में शाला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, चित्र कला तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मा.वि. प्र.पा. रोशनी स्वर्णकार, प्रा .वि. प्र.पा. स्वाति गंधर्व सहित शाला के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद रहे। तथा जन जागरूकता रैली के सफल संचालन हेतु नगर पुलिस ने अपनी सहभागिता निभाई।

डोंगरगांव हर घर तिरंगा अभियान: आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली

Leave a Reply

error: Content is protected !!