दुर्ग महिला पुलिस ने मानव चैन बना कर, उकेरा छत्तीसगढ़ का नक्शा

दुर्ग – छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली पर्व की पूर्व संध्या को दुर्ग पुलिस ने सराहनीय कार्य किया। दरअसल दुर्ग पुलिस की महिला पुलिस कर्मियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से छत्तीसगढ़ नक्शा बनाया। और इस नक्शे के बीच में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भी रखी गई। दुर्ग पुलिस ने इस अनोखे तरीके से हरेली पर्व का सेलिब्रेशन किया।

हरेली में मानव श्रृंखला बनाने का यह पूरा आयोजन उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान दुर्ग पुलिस की सभी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हरेली पर्व मनाया गया समस्त महिला अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हरे रंग की वेशभूषा पहनकर के मानव श्रृंखला बनाई गई।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग पुलिस ने ऐसी पहल करने वाला पहला है। जिसने मानव श्रृंखला के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाया। दुर्ग पुलिस की महिला पुलिस कर्मियो ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाया बल्कि इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर गयी और छत्तीसगढ़ प्रदेश की कुशलता के लिए प्रार्थना की गई।

एवं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नृत्य, गीत संगीत के कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही साथ उपस्थित महिला अधिकारी और कर्मचारियों को अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार प्रसार के लिए भी बताया गया। और सभी से अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवाया गया।

इस मौके पर दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आइयूसीएडब्ल्यू मीता पवार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू एवं समस्त महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हरेली पर्व मनाया गया।


Leave a Reply

error: Content is protected !!