डॉ. रमन सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है, आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्यपाल से मिले कांग्रेस प्रवक्ता।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे अभिषेक सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है , आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस ने उन पर FIR दर्ज करने की मांग की है। राज्यपाल को 17 पेज का गोपनीय दस्तावेज सहित ज्ञापन कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह द्वारा सौपा गया है। उन पर आरोप लगाया गया है की 10 वर्षो में उनकी संपत्ति 1500 गुना बढ़ी है। ED एवं इनकम टैक्स से मामले की जांच करने की मांग की गई है।

(image courtesy- oneindia)

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का आरोप है की डॉ. रमन सिंह 1998 में विधानसभा चुनाव हार गए थे जिसके बाद 2003 तक वो क़र्ज़ में डूबे थे। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले आयुर्वेद डॉक्टर थे उनकी पत्नी वीणा सिंह एवं अभिषेक सिंह के पास भी आय का कोई साधन नहीं था। आरोप लगाया गया है की उन्होंने 15 वर्षो के मुख्यमंत्री काल में बहुत से घोटाले किये। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।

आरोप लगाया गया है डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में ई-टेंडरिंग घोटाला हुआ जिसका जिक्र CAG रिपोर्ट में भी है। अभी इसकी जांच ACB कर रही है। इस मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने भी PMO में शिकायत की थी। हालाँकि डॉ रमन सिंह हमेशा इन आरोपों को नकारते रहे है एवं इसे सिर्फ एक राजनैतिक साजिश कहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!