रस्तोगी कॉलेज को सील करने की तैयारी, नगर निगम के नोटिस का नही दिया कॉलेज प्रबंधन ने जवाब, फ़ूड पॉइजनिंग का हुई थी छात्राएं शिकार

दुर्ग– भिलाई के रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज में 60 छात्राएं फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गयी थी और 1 छात्रा की मौत भी हुई थी। इस मामले की गंभीरता के लेते हुए भिलाई नगर निगम ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा था। जिस पर कॉलेज की तरफ से नगर निगम के सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

रस्तोगी कॉलेज में 60 छात्राएं फ़ूड पॉइजनिंग का हुई शिकार

जिसके बाद अब सख्ती दिखाते हुए नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी रस्तोगी कॉलेज को सील करने की तैयारी कर रहै है। वही मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर निगम रस्तोगी कॉलेज को कभी भी सील कर सकता है।

भिलाई निगम के नोटिस का कॉलेज प्रबंधन ने नहीं दिया जवाब

आपको बता दें की जहा पर कॉलेज संचालित है वहा आवासीय प्रयोजन के लिए भवन अनुज्ञा ली गई थी। पर इसी जगह पर कॉलेज अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जिसके बाद नगर निगम ने नोटिस जारी कर कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा था। वही बताया गया कि है कि नोटिस के जवाब देने के लिए दी गई 3 दिन की मियाद अब खत्म हो चुकी है। और प्रबंधन ने अब तक जवाब देना सही नही समझ है। अब जिसके जवाब में अब नगर निगम भिलाई बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!