राष्ट्रपति चुनाव अपडेट : जीत की दहलीज पर द्रौपदी मुर्मू , बस कुछ ही देर में हो जाएगी घोषणा देश को मिलेगा 15वा राष्ट्रपति

दिल्ली- भारत देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। देश की जनता को बस कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि उनका 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार 18 जुलाई को मतदान हुआ था और आज 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू हो गई है।

Draupadi murmu

सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है तो वही विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं।

वही अंतिम चरण के राउंड की गिनती जारी है पर पिछले सभी राउंड में द्रौपदी मुर्मू वोटो की गिनती में आगे नजर आ रही है। और लगभग उनकी जीत की ही संभावना ज्यादा है। अगर मुर्मू जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का खिताब उनके नाम हो जाएंगा । वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल रविवार 24 जुलाई को खत्म हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!