छत्तीसगढ़ राज्य में अब प्रशासनिक पदों पर बहुत से बदलाव। जानिए किसको मिला कहा कि पदभार।

सौरभ कुमार होंगे रायपुर के नए कलेक्टर।

रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी आदेश तक कुछ प्रशासनिक बदलाव किए गए है अब रायपुर में कलेक्टर का पदभार सौरभ कुमार सम्हालेंगे , वे रायपुर के नए कलेक्टर होंगे । सौरभ कुमार इसके पहले नगर निगम रायपुर में आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। अभी तक रायपुर के कलेक्टर रह चुके एस भारतीदासन को विशेष सचिव कृषि विभाग ( उद्यानिकी , मत्स्यपालन , दुग्धपालन, गोठान का स्वतंत्र प्रभार ) नोडल अधिकारी नरवा , घुरवा , बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ न्याय योजना तथा आयुक्त सह संचालक , जनसंपर्क ( पदेंन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद ) का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया है।

राजनांदगांव कलेक्टर रह चुके टोपेश्वर वर्मा को सचिव परिवहन विभाग , परिवहन आयुक्त एवं आयुक्त खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण का प्रभार सौपा गया है। तारण प्रकाश सिन्हा जो अब तक जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ संवाद में मुख्य अधिकारी थे अब राजनांदगांव के नये कलेक्टर का पदभार सम्हालेंगे।

जानिए और क्या क्या है बदलाव।

-हिमशिखर गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

-जांजगीर-चांपा के कलेक्टर राह चुके यशवंत कुमार को अब प्रबंध संचालक छ. ग पर्यटन बोर्ड एवं गणना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

-कोरिया जिले के कलेक्टर राह चुके सत्यनारायण राठौर को मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण) का अतिरिक्त पदभार सौपा गया है।

-श्याम लाल धावड़े जो अब तक बलरामपुर कलेक्टर थे अब कोरिया के नए कलेक्टर के रूप में पदभार सम्हालेंगे।

-सुश्री किरण कौशल जो अब तक कोरबा जिले की कलेक्टर थी अब प्रबंध संचालक छ. ग. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) रायपुर का पदभार सम्हालेंगी।

-समीर विश्नोई अब आयुक्त वाणिज्यक कर का अतिरिक्त प्रभार सम्हालेंगे।

-जयप्रकाश मौर्य जो अब तक धमतरी जिले के कलेक्टर का पदभार सम्हाल रहे थे अब प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम तथा संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का पदभार सम्हालेंगे।

-सुश्री रानू साहू कोरबा की नई कलेक्टर होंगी।

-पदुम सिंह एल्मा जो अब तक मुंगेली कलेक्टर थे अब धमतरी के नए कलेक्टर होंगे।

-भोसकर विलास संदीपान अब बेमेतरा के नए कलेक्टर होंगे।

-जितेंद्र कुमार शुक्ला जांजगीर चंपा के नए कलेक्टर होंगे।

-अजित वसंत मुंगेली के नए कलेक्टर होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!