Shrikant tyagi : गालीबाज भगौड़ा श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, उसके 3 साथी भी हुए गिरफ्तार

महिला के साथ बदसलूकी करता श्रीकांत त्यागी

देश – हाल ही में वायरल हुई वीडियो में सोसायटी की एक महिला से गंदी गंदी गाली गलौज और धकामुक्की करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से उसके रिश्तेदार के यहा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी एसटीएफ की टीम ने की है। उसे मेरठ में उसके करीबी के घर से गिरफ्तार किया है। वही उसके साथ उसके 3 मददगार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्रनर ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

भगौड़ा श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर के मेरठ गया था। जहा वो अपने करीबी के यहा छुपा था। पुलिस की कई टीमें त्यागी की तलाश में जुटी थीं। वही अब थोड़ी देर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। पुलिस कमिश्रनर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है।

पूरा मामला जानने के लिए नीचे दिए खबर पर क्लिक करे

श्रीकांत त्यागी

Leave a Reply

error: Content is protected !!