Video रायपुर क्राइम : राजधानी में आधी रात को कॉलोनी में चली गोली, घटना वाले क्षेत्र पर फैला खून, कॉलोनी में दहशत, देखे वीडियो

रायपुर – प्रदेश की राजधानी रायपुर में शनिवार की देर रात को गोली चलने की घटना सामने आई है। यह मामला शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी का है। वही जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है।
इस वारदात के बाद घायल युवक को लोग कार में लेकर घटना स्थल वाले जगह से भाग निकले। घटना शनिवार की रात लगभग साढ़े 9 से 10 बजे की बीच की बताई जा रही है।

रायपुर में गोली चलने के बाद घटना स्थल पर लोगो से जानकारी लेते पुलिस के अधिकारी।

गोली चलने वाले इस वारदात की सूचना चंद घन्टो में पूरे राजधानी में में फैल गई , उसके बाद कालोनी वालो की सूचना के बाद राजेंद्र नगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहा घटना स्थल पर खून फैला हुआ था जिसे पुलिस ने घेर कर जांच शुरू करी। उसके बाद रात में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई। वही घटनास्थल पर एसएसपी, एडिशनल एसपीएसपी भी पहुंचे और घटनास्थल पर जाँच करी एवं आस पास के लोगो से जानकारी जुटाई।

वही प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी सीजी 07 नंबर वाली कार में सवार थे। कालोनी के आस पास रहने वाले लोग जब तक बाहर निकल के आते तब तक आरोपी वहा से अपनी कार से फरार हो गए थे। रायपुर पुलिस के अनुसार, उन्हें उक्त कार तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव के पास लावारिस स्थित में मिली है।

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी देते बताया कि थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में बसंत बिहार कालोनी गार्डन के पास गोली फायरिंग की उन्हें सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करी है । स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि एक कार के अंदर से गोली चलने जैसी आवाज आई थी। इसके बाद कार की ड्राइवर वाली से सीट से एक लड़का नीचे उतरा और फिर पीछे की सीट पर जाकर बैठ गया। फिर वह कार आगे बढ़ गई थी।

वही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कार के नंबर का पता लगाने के बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान हमे तेलीबांधा ओवरब्रिज के पास कार खड़ी होने की जानकारी हुई। और चेकिंग के दौरान पता चला की घायल युवक का मेकाहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही जानकारी के अनुसार घायल का युवक का नाम भूपेन्द्र ध्रुव बताया जा रहा है। अस्पताल में उसके साथ मौजूद उसके दो साथियों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

देखे घटनास्थल का वीडियो

Leave a Reply

error: Content is protected !!