दुर्ग जिले में छुपा था बिहार के कुख्यात डॉन शहाबुद्दीन का गुर्गा आफताब, जामुल के ढौर गांव से दुर्ग पुलिस की मदद से हुआ गिरफ्तार

दुर्ग- अब दूसरे राज्यों के आरोपीयो के द्वारा अपराध करने के बाद छत्तीसगढ़ में शरण लेने का काम कर रहे हैं। बिहार के कुख्यात डॉन और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन उर्फ साहेब के गुर्गे को दुर्ग व बिहार पुलिस ने मिलकर दुर्ग जिले के (जामुल) ढौर गांव से गिरफ्तार किया है।

जिस आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके ऊपर बिहार के सीवान में हत्या और अपहरण जैसे कई मामलों में संगीन अपराध दर्ज हैं। आफताब कुछ समय से दुर्ग के जामुल में अपने एक रिश्तेदार के यहां शरण लेकर छिपा हुआ था। आपको बता दे कि बिहार की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

बिहार से आकर जिले में रिश्तेदार के यहा छिपा था आरोपी

आरोपी आफताब आलम बिहार राज्य के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल को एक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद इस हत्या का मास्टर माइंड आफताब दुर्ग जिले के ढौर गांव में कुछ समय से छिपा हुआ था।

जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम को उसके छत्तीसगढ़ में छुपे होने की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ की पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की सहायता से उस आरोपी को धर-दबोचा गया। जिसके बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार की पुलिस अपने साथ बिहार ले गई है।

आपको बता दे कि आरोपी आफताब आलम ने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद उसके तमाम साथी जो इस वारदात में शामिल थे वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मगर इस मर्डर का सरगना आफताब आलम कुछ ज्यादा ही चालाक था। जो कि बिहार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।

अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

बिहार राज्य से फरार होने के बाद उसने दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढौर गांव में शरण ली थी। यहां वो काफी दिनों से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। वही आरोपी की तलाश कर रही बिहार पुलिस की टीम ने आरोपी आफताब आलम का लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद वहां से एक टीम छत्तीसगढ़ आयी । जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ अपनी जानकारी साझा की और आरोपी के बारे में बताया। उसके बाद तत्काल दुर्ग पुलिस के अफसरों ने जामुल थाने को इसके लिए निर्देशित किया।

कुख्यात डॉन का गुर्गा है आफताब

बिहार पुलिस ने जनकारी देते बताया कि बीते कई दिनों से बिहार के सीवान में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा था। बिहार पुलिस का आरोप है कि सारी क्रिमिनल एक्टिविटी में आफताब आलम का ही नाम व कनेक्शन सामने आ रहा था। इसलिए पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। वही आपको बता दे कि आफताब आलम कुख्यात डॉन शहाबुद्दीन का गुर्गा माना जाता है। वह बिहार के सिवान जिले के पचरुखी का रहने वाला है। आफताब आलम पर बिहार के सिवान के हुसैनगंज थाने में आर्म्स एक्ट, हत्या और अपहरण के कई केस दर्ज हैं। इसलिए बिहार पुलिस ने आफताब आलम की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

आरोपी ने कबुला अपना गुनाह

आरोपी आफताब को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करि है। जिसमें उसने अपना अपराध कबुल भी कर लिया है। बिहार पुलिस ने आरोपी को दुर्ग न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे अब बिहार के लिए रवाना हो गई। वही दुर्ग पुलिस के इस ऑपरेशन और सूझबूझ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!