भारत की अनीता कुंडू ने 6119 मीटर ऊंचा माउंटेन ‘लोबुचे’ की चढ़ाई कर हासिल की फतेह फहराया तिरंगा

Anita Kundu

भारतीय पर्वतारोही अनीता कुंडू ने देश का नाम रोशन करते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अनीता कुंडू ने नेपाल की सबसे खतरनाक चोटी लोबूचे को फतेह कर लिया है इस पर्वतचोटी की ऊंचाई 6 हजार 119 मीटर है। अनीता ने लगातार 24 घंटे चढ़ाई करके इस चोटी पर पहुँच देश का तिरंगा फहराया। चढ़ाई के दौरान स्नोफॉल होता रहा, लेकिन अनीता ने इन विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की।
आप को बता दे कि वह पछले 12 सालो से यह कार्य कर रही है अब अनीता माउंट ल्होत्से के अभियान पर निकलेंगी, जिसकी ऊंचाई लगभग 8516 मीटर है। यह ऊंचाई माउंट एवरेस्ट के आस-पास ही है। अनीता के सहयोगी मित्र रमेश ने बताया कि दुनिया में 8000 से ज्यादा ऊंचाई की 14 चोटियां है। सेवन समिट अभियान के बाद अनिता 14 चोटियों को भी फतेह करेगी। 14 में से दो ऊंची चोटियों को अनीता फतेह कर चुकी है और तीसरी चोटी की चढ़ाई लहोत्से होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!