गिरफ्तार :- छेड़खानी के केस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , पेशे से डॉक्टर है कांग्रेस नेता…… युवती ने लगाया था छेड़खानी का आरोप

balod
बालोद- बालोद जिला के गुरुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और पेशे से एक डॉक्टर ओंकार महमल्ला को आखिर कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद पुलिस द्वारा ओंकार महमल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आपको बता दे गुरुर ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का अपराध कुछ दिन पहले ही दर्ज किया गया था।

अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और अपने ऊपर लगे आरोप पर कहा था की उन्हें फंसाया जा रहा है…….

आपको बता दे अपराध दर्ज होने के उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा तीन दिन पहले ही दिया था। साथ ही उन्होंने ने अपने बयान में कहा था की उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला…

दरअसल यह पूरी घटना 9 जून की रात करीब 9 बजे की है , एक पीड़िता ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया था की उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके चेकअप के लिए वह डॉक्टर के क्लीनिक गई थी। जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकत करी , जिसके बाद पीड़िता ने अपने ऊपर घटित घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद ही इस मामले का खुलासा हुआ था। गुरुर नगर पंचायत क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी डॉ. ओंकार महमल्ला के खिलाफ बालोद महिला सेल के माध्यम से अपराध दर्ज किया गया था।

कांग्रेस नेता होने के कारन मामले में 4 दिनों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी थी। BJP महिला मोर्चा ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बालोद डीएसपी दिनेश सिंहा ने बताया कि आरोपी डॉ ओंकार महमल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। हालाकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला ने अपनी पार्टी के ही कुछ लोगों पर राजनीतिक षड्यंत्र कर फंसाने की बात भी कही थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!