इंडिया में BGMI गेम हुआ बंद , गेमर्स में मचा हड़कंप , रातो रात PUBG की तरह हुआ गायब

देश– मोबाइल यूज़र्स का सबसे पसंदीदा गेम बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया को लेकर भारत में इसके प्रेमियों के बीच हड़कंप मच गया है, दरअसल यह गेम अब Google के Play Store प्लेटफार्म पर नहीं दिख रहा है, जिससे इसके चाहने वाले गेमर्स अब निराश हो रहे हैं।

BGMI ban

मोबाइल गेम का सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम , BGMI (Battle Ground Mobile India) को Google Play Store और App Store से बिना किसी पूर्व आधिकारिक सूचना के हटा दिया गया है। यह खबर भारतीय गेमर्स और BGMI के चाहनो वालो के लिए निराशाजनक हो सकती है।

आपको बता दे कि इस गेम को Android और iOS के यूजर्स इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके पहले भारत में चर्चित PUBG गेम को और अन्य गेम को Ban कर दिया गया था। जिसके बाद PUBG की तर्ज पर बने BGMI गेम ने इसकी जगह ले ली थी। और ये गेम प्रेमियो की पसंदीदा गेम बन गया था। लेकिन अब इस गेम को भी Google ने अचानक हटा दिया है। जिसके बाद इसके गेमर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ है। वही कुछ गेमर्स का मानना है कि इसे PUBG गेम की तरह ही बैन किया गया है।

अभी भी यहाँ से डाउनलोड हो रहा है BGMI

आपको बता दें कि इसके यूजर्स इसे अभी भी थर्ड पार्टी APK वेबसाइट की मदद से डाउनलोड कर रहे हैं। पर Google play store से हटाए जाने के बाद इसके गेमर्स डरे हुए हैं और वो यह मान रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में इस पर भी बाकियो की तरह पूरी तरीके से बैन लग जाएगा।

BGMI गेम को कंपनी क्राफ्टन इंक द्वारा भारत मे लॉन्च किया गया था, इसी ने PUBG मोबाइल को भी बाजार में पेश किया था। आपको बता दें कि क्राफ्टन इंक ने PUBG प्रतिबंध के बाद BGMI को भारतीय बाजार में पेश किया था। जिसमें थोड़े बहुत कुछ बदलाव देखने को मिले थे। लेकिन इसमें PUBG के तरह ही कई फीचर्स भी शामिल थे और यही एक कारण गेम को हटाने का माना जा रहा है।

हालांकि भारतीय गेम यूजर्स को PUBG के जाने के बाद BGMI ने एक प्लेटफॉर्म दिया, लेकिन अब गेमर्स को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि यह किसी तरह की गलती हो सकती है। हालांकि यह कैसे हुआ इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!