निलंबित : पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर BJP का एक्शन , नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पार्टी से निलंबित

दिल्ली- एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी पर भाजपा ने पार्टी के विचारों का हवाला देते हुए “विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत,” भाजपा ने नूपुर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

पार्टी की अनुशासन समिति की ओर से नूपुर शर्मा को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि उन्होंने विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो स्पष्ट रूप से इसके संविधान का उल्लंघन है। भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने शर्मा को लिखे पत्र में कहा की “आपने विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो स्पष्ट रूप से भाजपा के संविधान के नियम 10 (ए) का उल्लंघन है। मैंने आपको यह बताने के लिए निर्देशित किया गया है कि आगे की जांच लंबित रहने तक, आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से और आपकी जिम्मेदारियों/कार्यों से, यदि कोई हो, निलंबित कर दिया जाता है।

वही पार्टी ने अलग से भाजपा दिल्ली के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से यह कहते हुए निष्कासित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर उनके विचार सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ते हैं और इसकी मौलिक मान्यताओं का उल्लंघन करते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!