दिल्ली- आज सोनिया गाँधी जी को भाजपा की केंद्र सरकार की सरकारी तोते की तरह कार्य करने वाले ईडी ने अपने दफ्तर बुलाकर पूछताछ की जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पाण्डेय जी के नेतृत्व में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के बाहर मुख्य चौक में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के साथीयों ने चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज किया।
![](https://i0.wp.com/cgstatetimes.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220721-1534327E28153885024813449509..jpg?resize=952%2C1024&ssl=1)
साथ ही सैकड़ो की संख्या में मोदी सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करके गिरफ्तारी दी दिल्ली में दुर्ग जिला का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह एवं राष्ट्रीय संयोजक आशीष यादव ने सयुक्त रूप से किया।
![](https://i0.wp.com/cgstatetimes.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220721-1534377E23701982877673961990..jpg?resize=979%2C745&ssl=1)
एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक आशीष यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को यदि इसी तरह अकारण हमारे कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जाएगा तो आगे एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से दुर्ग जिला से गुरलीन सिंह, सोनू साहू, आकाश कन्नौजिया, अमनदीप कौर भट्टी,आदित्य नारंग, एवं अनेक साथी शामिल हुए।