Durg Police: दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का आदेश बन गया इतिहास, अब इस विशेष दिन मिलेगी पुलिसकर्मियों को छुट्टी

दुर्ग- छत्तीसगढ़ प्रदेश में दुर्ग पुलिस कप्तान के एक आदेश ने इतिहास रच दिया है। दरअसल दुर्ग पुलिस ने पुलिस विभाग के कर्मियों को मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए एक आदेश जारी किया है। जिससे जिले के तमाम पुलिस के जवान और खुश हो गए हैं। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने दुर्ग जिले के तमाम पुलिस जवानों को

उनके जन्मदिन पर एक दिन की पूरी छुट्टी देने का एलान किया है।

Durg sp dr. Abhishek pallav

उनके इस ऐलान के बाद अब किसी भी पुलिस कर्मी को ड्यूटी पर रहते हुए अपने परिवार से दूर रहकर केक काटने को मजबूर नहीं होना पडेगा। उनके इस आदेश के बाद से पूरे कर्मचारी खुश हैं और अपने कप्तान को धन्यवाद दे रहे हैं।

वही आपको बता दे की छत्तीसगढ़ राज्य शासन के दवारा पूर्व में ही पुलिस कर्मियों और अधिकारियां को एक दिन के साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की गई थी लेकिन उसका पालन भी सही तरह से नहीं हो पा रहा था। इसी बीच अब दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने उस आदेश को अमल में लाने की शुरुआत कर दिये है।

जन्मदिन पर छुट्टी कर्मियों के मानसिक तनाव को करेगा कम

आपको बता दे कि दुर्ग जिले में कुल 2054 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी पदस्थ हैं। अक्सर देखा जा रहा था कि जवानों को उनके जन्मदिन के अवसर पर भी विभाग में वर्किंग पर रहना पड़ता था। ड्यूटी पर ही उनके साथी कर्मचारी उनका केक काटकर जन्मदिन मनाया करते थे ऐसे में वे अपने परिवार को भी उस विशेष दिन को समय नहीं दे पाते थे।

Durg police: celebrate trafic police birthday

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही ऐसे ही एक मामले में ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ कर्मी का जन्मदिन सड़क पर केक काटकर मानते देखकर दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने यह फैसला लिया और यह आदेश जारी कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पुलिस अधीक्षक डॉ पल्लव एक मनोरोग डाक्टर भी हैं जो बेहतर ढंग से लोगों की मनः स्थिति समझ जाते हैं ऐसे में यह प्रयास प्रदेश के साथ देश के लिए मॉडल साबित हो सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!