राजनीति ब्रेकिंग: CG से झारखंड के विधायक रवाना, बस थोड़ी देर में रांची एयरपोर्ट से CM सोरेन के निवास पहुचेंगे, 5 सितंबर को बहुमत पेश कर सकते है हेमंत सोरेन

छत्तीसगढ़- विधायको में सेंधमारी से बचने के लिए रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में रुके झारखंड सत्ता दल के विधायक आज रायपुर से झारखंड वापस लौट रहे हैं। इनकी वापसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर एयरपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जानकारी अनुसार सभी विधायक मेफेयर रिसार्ट से बस से एयरपोर्ट पहुंचे जंहा से वे रांची के लिए रवाना हो चुके हैं।

हेमंत सोरेन

वही रांची एयरपोर्ट पर विधायकों को लेने बस पंहुच चुकी है यहां से बसों में बैठाकर यूपीए के सभी विधायकों को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के अंदर पहुचेंगे। यहां सभी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि 5 सितंबर को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम हेमंत सोरेन बहुमत प्रस्ताव पेशकर शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं।

दरअसल झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पर मंडरा रहे खतरे के बाद झारखंड की सियासत में भी खलबली मच गई थी। दरअसल खतरा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है, और महाराष्ट्र की तरह यहां भी विधायकों का सत्ता पलट न हो और खरीद-फरोख्त की संभावनाओं को देखते हुए सभी विधायकों को एहतियातन और सुरक्षित रखने के लिए रायपुर लाया गया था।

जानिए झारखंड मुख्यमंत्री कुर्सी पर क्यो मंडराया था खतरा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बने रहने के संशय का सबसे बड़ा कारण उनपे लगे कथित खदान की लीज अपने नाम करने का आरोप है। पद का लाभ उठाने को लेकर शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने अपना सुझाव राज्यपाल रमेश बैस को दिया था। अब राज्यपाल रमेश बैंस के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। सोरेन की कुर्सी बचेगी या नहीं ये सब राज्यपाल के फैसले पर ही निर्भर करता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!