दुर्ग: गिरहोला जोन में हुआ समीक्षा बैठक,सहायक संचालक डॉ. रघु सर के मार्गदर्शन से प्रेरित हुए शिक्षक


दुर्ग –विकासखंड धमधा ,जिला दुर्ग अंतर्गत गिरहोला जोन (संकुल केंद्र सेमरिया, गिरहोला,डूमर, पाहरा) में समीक्षा बैठक सहायक संचालक डॉ. रघु सर के मार्गदर्शन पर आयोजित हुआ।संकुल जोन के समस्त प्राचार्य,संकुल समन्वयक,प्रधान पाठक (प्राथमिक,उच्च प्राथमिक शाला) एवम् प्रभारी शिक्षक की पूर्ण सहभागिता रही।

भाषाई कौशल,गणितीय दक्षता, पुनरावृत्ति,अभ्यास कार्य, अवधारणाओं पर कार्य समीक्षा बैठक के विशेष बिंदु रहे।संकुल प्राचार्य गिरहोला,श्री मती रचना झा ने अकादमिक शैक्षिक समीक्षा में संकुल के विद्यालय में हो रहे प्रयासों, भाषाई कौशल और गणितीय दक्षाताओ की प्रगति के बारे में बताया ,इसी तारतम्य में संकुल प्राचार्य श्रीमती रचना झा ने अपने संकुल में हो रहे शैक्षिक कार्यो की समीक्षात्मक जानकारी बताए,बच्चो में अधिगम स्तर की प्रगति में सुधार हेतु शिक्षको द्वारा क्या क्या गतिविधियां,प्रकिया का प्रयोग किए जा रहे है,विस्तृत वर्णन किए।संकुल समन्वयक सूर्यकान्त हरदेल, बी प्रकाश,दीनबंधु राजपूत,राहुल वासनिक ने अकादमिक शैक्षिक क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों, प्रकियाओ एवम् उपलब्धियों के बारे में समीक्षात्मक जानकारी दिए।बच्चो के अधिगम ,समग्र विकास के लिए शिक्षको के प्रयासों को बताया।

गिरहोला जोन में हुआ समीक्षा बैठक,सहायक संचालक डॉ. रघु सर के मार्गदर्शन से प्रेरित हुए शिक्षक

प्रधान पाठकों द्वारा भी अपने विद्यालय स्तर में भाषाई कौशल और गणितीय दक्षता में हुए सुधार की समीक्षा को सदन में रखे।सहायक संचालक डॉ बी रघु सर ने सभी शिक्षको को मारदर्शन देते हुए प्रेरित किया।आदरणीय रघु सर के द्वारा सभी शिक्षको को शिक्षा के उद्देश्य,ज्ञान का परिशोधन और विश्लेषण करते हुए आज बढ़ना ही है प्रकाश डाला।विषय शिक्षण के उद्देश्य,विश्वास अर्जन( छात्र,पालक,समुदाय),विश्वास अर्जन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास ,शैक्षिक प्रगति से ही किया जा सकता है,भारतीय संस्कार,भारतीय ज्ञान परंपरा,भाषाशिक्षण, मातृभाषा ( मातृ भाषा,समझ की भाषा,सुगम भाषा),मूल्यांकन/मानक शिक्षण,संख्यात्मक एवम् गुणात्मक उपलब्धियां,जीवन मूल्य,उपचारात्मक शिक्षण,संगी समूह,ग्रामसेवा दल से नेतृत्व क्षमता का विकास, साहचर्य गुणों का विकास,टीम भावना ,जन जागरण,नशामुक्ति, समाजिक कार्य के प्रति जागरूकता ,सहयोग की भावना का विकास होता है ,इस पर विस्तृत चर्चा की गई।जन शाला सियान,हमर पहुना,जिज्ञासा समाधान इन विषयों के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया और सभी शिक्षको अपने मार्गदर्शन देते हुए प्रेरित किया।

गिरहोला जोन में हुआ समीक्षा बैठक,सहायक संचालक डॉ. रघु सर के मार्गदर्शन से प्रेरित हुए शिक्षक

सभी शिक्षको ने सकारात्मक विचार और सक्रिय रूप से स्वप्रेरणा से कार्य करने के लिए तैयार है,निरंतर प्रयास किया जा रहा है। “निज पर शासन फिर अनुशासन”,इन वाक्यों से सभी को प्रेरित किया गया।समीक्षा बैठक में समस्त प्राचार्य,संकुल समन्वयक,प्रधान पाठको एवम् शिक्षको को पूर्ण सहभागिता रही,सभी ने नव पहल के उद्देश्य को समझा और नव पहल की विभिन्न गतिविधियों को सक्रियता से क्रियान्वयन करने के लिए मनः स्तिथि के साथ तैयार हुए ,बच्चो के अधिगम स्तर एवम् उपलब्धि,गुणवत्ता सुधार हेतु उपचारात्मक शिक्षण के लिए सक्रिय कार्य ,विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति के लिए तैयार है।समीक्षा बैठक सकारात्मक रहा ,बहुत ही प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। गिरहोला जोन के समस्त शिक्षको के द्वारा सहायक संचालक महोदय का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!