रायपुर के पूर्व मेयर प्रमोद दुबे पर लगा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप, भाजपा ने करवाई करने की बात कही

रायपुर- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को रायपुर नगर निगम में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस तिरंगा यात्रा में नगर निगम के पूर्व मेयर एवं वर्तमान सभापति कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे द्वारा तिरंगा झंडा अमर रहे के नारे लगाए गए थे। अब इसी नारे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल भाजपा ने “तिरंगा झंडा अमर रहे” के नारे को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान बताया है। और कांग्रेस नेता और करवाई करने की मांग की है।

तिरंगे का अपमान नही सहेंगे : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने ऊबे बयान में कहा कि कांग्रेस के नेताओं के द्वारा लगातार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है। वही कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी से दिक्कत है। हमें इसकी कोई परवाह नहीं है, लेकिन भाजपा पार्टी से नफरत के कारण तिरंगा झंडे का जो अपमान कांग्रेस नेताओं के द्वारा किया जा रहा है। वह हम बिल्कुल भी नहीं सहेंगे।

रायपुर तिरंगा यात्रा में पूर्व मेयर व कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे

भाजपा नेता ने आगे कहा कि शहीद विभूतियों के लिए जिस शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन शब्दों का प्रयोग तिरंगे झंडे के लिए करा जा रहा है। यह राष्ट्रीय ध्वज का स्पष्ट रूप से अपमान है। तिरंगा झंडा कांग्रेसियों के बावजूद जिंदाबाद था जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।

मुख्यमंत्री से करवाई करने की मांग

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है। और इसके अपमान को हम बिल्कुल भी नहीं सहने वाले है। हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहना चाहते हैं और मांग करते है कि अगर कांग्रेस इस तरीके से तिरंगे का अपमान करती है तो उनके खिलाफ उचित और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हम तो इस पर कानूनी सलाह लेकर निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।भाजपा तिरंगे का अपमान नहीं सहेगी।

जानिए वीडियो में क्या है

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के इस तिरंगा रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे एक गली में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा में कई सेकड़ो कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता है। वही इस तिरंगा यात्रा में कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे यह नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं कि तिरंगा झंडा अमर रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!