नारी हूँ थूक सकती हूँ : कांग्रेस नेत्री महिला सुरक्षाकर्मियों पर थूक बरसाते आई नज़र ,आप भी देखे उनके इस शर्मनाक हरकत का वीडियो

नेट्टा डिसूजा सुरक्षाकर्मियों के ऊपर थूकते हुए

दिल्ली – मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से चल रही प्रवर्तन निदेशालय ED की पूछताछ और केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का खूब विरोध हो रहा है। शुरुआत में तो यह विरोध सिर्फ नौजवानों तक सीमित था, लेकिन अब इस विरोध में राजनीतिक दलों की भी सक्रिय भूमिका है। कांग्रेस पार्टी भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

इन सब के बीच कांग्रेसियो द्वारा लगातार सड़कों पर हंगामा जारी हो रखा है। इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे ऑल इंडिया महिला कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा है जो इस वीडियो में महिला सुरक्षाकर्मियों पर थूक रही हैं। कांग्रेस नेत्री की ऐसी घटिया हरकत की वजह से अब पार्टी की बदनामी हो रही है।

महिला पुलिसकर्मियों पर थूक बरसा रही कांग्रेस नेता

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस कर्मियों पर थूक की बारिश कर जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग उनके बारे में तरह तरह के कॉमेंट कर रहे है। कोई इसे घटिया और शर्मनाक कह रहा तो कोई प्रियंका गांधी द्वारा जारी नारी हु लड़ सकती हूं से जोड़ कर इसका नया नारा बनाया जा रहा नारी हु थूक सकती हूं।

डिसूजा का भाजपा नेत्री व मंत्री स्मृति ईरानी से भी हो चुकी है जुबानी जंग

आपको बता दें कि दरअसल नेटा डिसूजा ये वही कांग्रेस नेता हैं जो कुछ समय पहले अपनी एक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में आईं थीं। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में नेटा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल करती नजर आ रही थीं। वीडियो गुवाहटी जा रही फ्लाइट के दौरान का था और इस दौरान नेटा स्मृति ईरानी से गैस के दाम को लेकर कुछ कह रही थीं। हालांकि, बाद में स्मृति ईरानी भी कांग्रेस नेता का वीडियो रिकॉर्ड करने लगीं और दोनों के बीच सवाल-जवाब हो रहे थे।

जानिए कौन है नेटा डिसूजा और उनका राजनीतिक सफर

आपको बता दे कि अगस्त 2021 के दरमियान नेटा को सुष्मिता देव के कांग्रेस छोड़ने के बाद महिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नेटा ने युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वो यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रही हैं। इसके पूर्व वो एनएसयूआई से जुड़ी रहीं थी।

देखे नेट्टा डिसूजा का शर्मनाक वीडियो

Leave a Reply

error: Content is protected !!