दुर्ग निगम में 10 करोड़ की हेरा-फेरी , मंत्री डहरिया ने दिए कार्यवाही के निर्देश…… आयुक्त ने लेखाधिकारी को जारी किया नोटिस

nagar nigam durg

दुर्ग – दुर्ग नगर निगम से 10 करोड़ रूपये की हेरा-फेरी का एक मामला सामने आया है। आपको बता दे अभी कुछ दिन पहले ही नगरी निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने दुर्ग निगम प्रशासन को हेरा -फेरी की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में नगर निगम दुर्ग के आयुक्त हरीश मंडावी ने एक नोटिस जारी करते हुए प्रभारी लेखाधिकारी राजकमल बोरकर से स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष नगर निगम दुर्ग की आर्थिक हालत बेहद कमजोर थी। जिसकी वजह से निगम कर्मचारियों को अन्य जरूरी कार्यों के मद से भुगतान किया गया। और अब जिसकी राशि करीब 37 करोड़ पहुंच गई है , वर्ष 2019-20 को दुर्ग निगम ने राजस्व से आय 27 करोड़ रुपए करीब दर्शाया था। मगर आय से 10 करोड़ रुपए की अधिक राशि का व्यय होना सवाल का विषय बना हुआ है। इसी मामले में छत्तीसगढ़ नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने कुछ दिनों पहले ही इसकी समीक्षा की थी और मामले में जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

दुर्ग नगर निगम ने बमुश्किल से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को मई माह का वेतन भुगतान किया है। और नियमित 223 अधिकारी एवं कर्मचारियों को वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इस मामले में दुर्ग निगम आयुक्त हरीश मंडावी ने बताया कि आय से अधिक खर्च होने को लेकर प्रभारी लेखाअधिकारी को नोटिस जारी किया गया है , और उनसे 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!