छत्तीसगढ़ में अब 13 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किनको कहा कि दी गयी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़- प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले के कुछ घंटे बाद ही अब IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दे कि राज्य शासन ने 13 IAS अफसरों का विभाग इधर से उधर कर दिया है। रेणु जी पिल्ले को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव समेत कई और विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है। तो वही मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया दिया गया है। यह ट्रांसफर आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी हुआ है।

इन अधिकारियों को मिली अब नई जिम्मेदारी

  1. आईएएस रेणु जी पिल्ले को खेल एवं युवा विभाग के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का भी अपर सचिव बनाया दिया गया है। इसके अलावा IAS रेणु छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक भी होंगी।
  2. मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को वन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मुक्त कर पंचायत विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया दिया गया है। इसके अलावा ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक बनाए गए हैं।
  3. मनोज कुमार पिंगुवा को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गृह एवं जेल विभाग के साथ प्रवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हें दिया गया है।
  4. ए. कुलभूषण टोप्पो को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।
  5. डॉ. आलोक शुक्ला के पास कई विभागों की जिम्मेदारी है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पद से मुक्त किया गया है। बाकी के उनके विभाग यथावत ही रहेंगे।
  6. चंदन संजय त्रिपाठी को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। बाकी के उनके सभी प्रभार यथावत रहेंगे।
  7. धनंजय देवांगन को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए आवास एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  8. एस. भारतीदासन को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ उन्हें अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
  9. हिमशिखर गुप्ता को वाणिज्य एवं उद्योग (विशेष सचिव) और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग और पंजीयक सहकारी संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  10. यशवंत कुमार को रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है।
  11. सत्यनारायण राठौर को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  12. डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, कृषि का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  13. सारांश मित्तर को वर्तमान प्रभार के साथ प्रबंध संचालक, छग औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!