रतन सिंगी बनाये गए खैरागढ़ नगरपालिका के एल्डरमैन, नगर में हर्ष का माहौल, सभी ने दी बधाई

खैरागढ़- खैरागढ़ नगरपालिका परिषद में रतन सिंगी एल्डरमैन नियुक्त किये गए है। उनकी नियुक्ति से नगर में हर्ष व्याप्त है। नगर कांग्रेस कमेटी के अलावा जैन समाज के साथ साथ खैरागढ़ की जनता ने बधाई दी है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी और जैन समाज में खुशी का माहौल है।

आपको बता दे कि रतन कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है जिसने जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए कार्य किया है। वही सोशल मिसिया में भी काफी सक्रिय है। वह पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो तक पहुचाते है। जिसके उपहार स्वरूप पार्टी ने भरोसा जताते हुए उनकी नियुक्ति करि है।

रतन सिंगी ने अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भिखमचंद छाजेड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मुझे एल्डरमैन जैसे पद पर नगर के जनप्रतिनिधि के रूप में नगर पालिका परिषद में भेज कर पार्टी ने भरोसा किया है मैं नगर के विकास व आम जन के लिए समर्पित होकर कार्य करूँगा।

साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व नागरीय प्रशासन मंत्री का भी आभार व्यक्त किया है। और कहा है कि शासन की योजनाओं को आम जन तक पहुचाने हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!