प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत : CM बघेल ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र , प्रदेश में पंप बंद होने के कगार पर

प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत : CM बघेल ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र , प्रदेश में पंप बंद होने के कगार पर

छत्तीसगढ़- राज्य में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री का ध्यानाकर्षण करते हुए बताया है कि कई जिलों में पेट्रोल पंप ड्राइ हो गए हैं।

जबकि प्रदेश के कई पेट्रोल पंप अब बंद होने के कगार पर हैं। यहां स्टॉक सिर्फ एक दिन का रखा जा रहा है। फिर भी पेट्रोल-डीजल की पूर्ति नहीं हो रही है। अगर समय रहते डीजल की कमी को पूरा नहीं किया गया तो किसानों को बहुत दिक्कत होगी।

देखे मुख्यमंत्री द्वारा लिखे पत्र

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल-डीजल की कमी से प्रदेश में उपजे हालात को लेकर पेट्रोलियम मंत्री को लिखे पत्र ध्यानाकर्षण करते हुए कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत न हो इसके लिए केंद्र सरकार जरुरी उचित कदम उठाए। आगे पत्र में कहा है कि अगर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई तो कृषि कार्य समेत कई जरुरी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का कहना है कि राज्य में तकरीबन पिछले दो महीने से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कम हो रही है। पंम्पो में तेल नहीं होने की वजह से उन्हें कई दिनों तक बंद तक करना पड़ रहा है। आपको बता दे कि डिपो में पहले बफर स्टॉक 3-4 दिनों का रहा करता था। लेकिन अब वहा सिर्फ एक दिन का ही स्टॉक रह रहा है। इन्ही सब कारणों से CM ने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में हो रही पेट्रोल-डीजल की किल्लत से अवगत कराया है। लिखे पत्र में मुख्यमंत्री बघेल ने पेट्रोलियम मंत्री से कहा है कि छत्तीसगढ़ में मानसून आगमन से कृषि कार्य प्रगति पर है। डीजल की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कमी से एंबुलेंस और परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में एडवांस भुगतान के बाद भी सप्लाई नहीं दी जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!