शर्मनाक : रायपुर में गाय का पैर बांध किया रेप , लोगो ने रंगे हाथ पकड़ा , देखिये वीडियो में , कैसे अंडरवियर पहन लोगो से माफी मांग रहा आरोपी और कह रहा बहक गया था

Pc- sudarshan news

रायपुर- छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बहुत ही घृणित घटना की खबर सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्रामीणों ने युवक का पिटाई के बाद का वीडियो बनाया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक द्वारा बोला जा रहा है कि बहक में गाय के साथ रेप करने की घटना के लिए लोगो से माफी मांग रहा है।

दरअसल, शहरे आलम नामक एक शख्स द्वारा क्रूरतापूर्ण तरीके से गाय के साथ बलात्कार किया गया है। आरोपित द्वारा गाय के चारों पैर को रस्सी से बांधने के बाद उसके साथ रेप कर रहा था।

इस दौरान लोगों ने शहरे आलम को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। यह घटना 10 जुलाई, 2022 (रविवार) की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक मूल रूप से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज का निवासी है। वही सुदर्शन न्यूज़ के सीनियर रिपोर्टर योगेश मिश्रा ने इस घटना का वायरल वीडियो अपने ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट कर शेयर किया है।

रिपोर्टर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि , “गौ माता के चारों पैर बांधकर दुष्कर्म करते हुये पकड़ा गया दरिंदा शहरे आलम। छत्तीसगढ़ के रायपुर की शर्मनाक घटना।”

इस वीडियो में आरोपी शहरे आलम हाथ जोड़ कर वहा उपस्थित लोगों से माफ़ी मांगता हुआ नज़र आ रहा है। और इस घटना के दौरान उसने बस अपने शरीर पर सिर्फ अंडरवियर पहन रखा था। इस वीडियो में वह लोगों के सामने ‘बहक कर’ गाय के साथ गलत काम करना भी कबूल कर रहा था। इस वीडियो में उसके बगल में एक गाय है जिसके चारों पैर बंधे हुए नजर आ रहे है।।

वही ओम प्रकाश नामक एक व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत के अनुसार यह घटना शनिवार-रविवार सुबह तड़के करीब 3 बज कर 15मिनट के आस पास की है। रायपुर बिरगांव के सतनाम चौक के पास एक शख्स एक मकान के अंदर गौमाता का बलात्कार कर रहा था। फिर हमने कुछ लोगों के साथ उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वो युवक वहा से भागने लगा था । उसे दौड़कर पकड़ा गया तो वो UP प्रयागराज का निवासी शहरे आलम निकला, जिसके पिता का नाम उस्मान खान है। भागते हुए वो गिर पड़ा, जिस कारण से उसे चोट आई।

वही इस मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है दर्ज FIR के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 20 साल बताया गया है। वह रायपुर के दुर्गा चौक स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवर के रूप में काम करता है। वही इस मौके पर कई लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी, जो आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की माँग कर रही थे। रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने इस शिकायत पर शहरे आलम पर अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा 377 IPC और ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ की धारा 11(1) घ के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

देखे वीडियो

Leave a Reply

error: Content is protected !!