जामुल: गटर के गंदे पानी मे जी रहा इंसान, बीमारी के साथ ज़हरीले जीव जंतु का खतरा, कॉलोनीवासियों ने लगाया आरोप कहा घर बना कर दे दिया पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नही

जामुल- नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड क्रमांक 04 सागौन बड़ी क्षेत्र में सभी घर जलमग्न हो गए है। सभी घर एक टापू की तरह हो गए है। यहा के रहवासियों को जलभराव के साथ इस गटर के पानी से कई गंभीर बीमारी के अलावा कई जहरीले जीव जंतु के काटने का खतरा बना हुआ है।

नगरपालिका अध्यक्ष ने अवैध प्लाटिंग करने वालो को किया आगाह

वही क्षेत्र वासियो की समस्या का जायजा लेने नगरपालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने भी वार्ड का दौरा किया। वार्ड वासियो की शिकायत सुनने के बाद पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वह प्लाट काट कर बेचने वाले कॉलोनाइजर और बिल्डर्स पर करवाई करायेंगे। उन्होंने प्लाट काट कर बेचने वाले और बिल्डर्स को आगाह किया है कि अब इनकी मनमानी नही चलेगी। लोगों कि गाढ़ी कमाई को लूटने का खेल जामुल में अब नही चलेगा। वही अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने रहवासियों को आश्वासन दिया कि वो इस समस्या से निजात दिलाने यथासंभव मदद करेंगे और उन्हें अच्छा वातावरण रहने के लिए दिया जाएगा।

जामुल में कॉलोनी हुआ जलमग्न

अध्यक्ष ने वही बिल्डर के ऊपर प्रशासनिक व लीगल करवाई करने की बात कही और कहा सब चीजों की प्रशासनिक जांच करवाई जाएगी। और उचित करवाई करि जाएगी।

बिल्डर व कॉलोनाइजर जनता को बना रहे बेवकूफ , प्लाटिंग करके किया गुमराह

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर्स व प्लाट बेचने वालो ने शुरू में जगह खरीदने से पहले हमें कहा था कि हर मूलभूत सुविधा नाली,पानी,बिजली और रोड की समुचित व्यवस्था की जाएगी। लेकिन आज प्लाट लेने और घर बना लेने के सालो बाद भी इस सुविधा पर ध्यान नही दिया गया। जगह बेचने के बाद बिल्डर्स अपनी बातों से मुकर गए है उनसे बात करने पर टाल मटौल करते है।

एक निवासी ने प्लाट बेचने वाले किसी चौधरी पर आरोप लगाया है कहा है कि प्लाट बेचने के समय सारी व्यवस्थाओ को लेकर कहा था कि आप की सुविधा समय पर दी जाएगी मगर बड़ी मेहनत के बाद घर बना लेने के बाद आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रहे है। प्लाट बेचने वाले से बात करने पर अब टाल मटौल कर रहे है।

कॉलोनीवासियों ने कहा लेंगे कानूनी सहारा

वही अब कॉलोनीवासियों ने एक साथ मिलकर बिल्डर व प्लाट बेचने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही कहा कि अब उनके गुमराह करने वाले रवैये पर कोताही नही बरती जाएगी। हम सभी एक साथ इनके खिलाफ लामबंद होकर कानूनी कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!