“वोटर का असली टूलकिट यही है”… देश का वोटर मोदी सरकार से हिसाब मांगे का पोस्टर रायपुर शहर में जगह-जगह चस्पा, प्रदेश के हर गाँव में पहुँचेगा पोस्टर- विकास उपाध्याय

विकास
छत्तीसगढ़ – रायपुर विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने देश की मोदी सरकार की नाकामियों को 15 सवालों के साथ “वोटर का असली टूलकिट यही है” बता कर एक दिन पूर्व ही एक पोस्टर जारी किया किया गया था। जिसे आज प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर भर में चस्पा करने की शुरुआत कर दी गई है। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा,मोदी सरकार के 7 साल की नाकामियों को पूरे छत्तीसगढ़ में शहर से लेकर हर एक गांव-गांव तक पहुँचाया जाएगा। हमारे द्वारा 10 लाख पोस्टर प्रिंट किये गए हैं।जिससे प्रदेश के एक एक वोटर तक , यह संदेश पहुँचाया जाएगा।

उपाध्याय ने कहा,भाजपा की मोदी सरकार के कथनी और करनी में क्या अंतर है, इसे देश की हर जनता के सामने बेनकाब होना जरूरी है। देश के जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी की भावनात्मक जुमलेबाजी को भी बेनकाब करना जरूरी है,वरना बचे 3 साल के कार्यकाल में यह देश 30 साल और पीछे हो जाएगा। उपाध्याय ने बताया रायपुर शहर के बाद वे अब प्रदेशभर का दौरा कर मोदी सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

इसके साथ ही विकास उपाध्याय ने कहा,वे इस बीच भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में किये गए कार्यों को भी जनता को बताएंगे कि भाजपा की मोदी सरकार का छत्तीसगढ़ के साथ किस तरह सौतेला रवैय्या अपना रही है। इन सब के बावजूद प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से लेकर हर वर्ग के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी उनके साथ खड़ी है और उनके मदद को लेकर कभी पीछे नहीं रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!