TikTok ऐप भारत मे कर रहा वापसी, हो गया कन्फर्म, जानिए कैसे और कब

देश- अगर आप भी वीडियो टिकटोक TikTokके फैन है तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नही। आज से कुछ वक्त पहले भारत मे मनोरंजन के लिए और वीडियो क्रिएट करने वालो के लिए टिकटोक TikTok ऐप एक अच्छा प्लेटफार्म हुआ करता था।

आये दिन सोशल मीडिया पे इसके वीडियो वायरल हुआ करते थे। हालांकि बाद में केंद्र सरकार ने भारत मे कई सारे चीनी एप्लिकेशन और गेम को बैन कर दिया था। इतने सारे ऐप बैन होने पर सबसे ज्यादा तकलीफ लोगो को TikTok से हुई थी।

TikTok ऐप के भारत मे बंद हो जाने के बाद काफी समय से लोग इसे मिस कर रहे हैं। और अगर आप भी TikTok को मिस करने वाले लोगों में से एक हैं तो हम आपको बता दें कि TikTok एक बार फिर से भारत में वापसी कर सकता है।

भारत में एक फिर से वापसी कर रहा है TikTok

भारत में एक फिर से वापसी कर रहा है TikTok

आपको बता दे कि कुछ माह पहले TikTok की कंपनी बाइटडांस (Bytedance) ने india के मुंबई की एक कंपनी से इस सिलसिले में बात किया था कि किस तरह वापस TikTok को भारत में दोबारा लॉन्च करा जाए। अब इन सब खबरों के बीच एक बड़ी ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग कंपनी, Skyesports ने ये कन्फर्म कर दिया है कि TikTok ऐप भारत में जल्द ही वापस आने वाला है। यानी अब एक बार फिर से भारत के लोग TikTok के शॉर्ट वीडियो ऐप को यूज कर पाएंगे।

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो वापसी की खबर हुई कन्फर्म

एक मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों की मानें तो Skyesports के CEO ने कहा है कि ये कन्फर्म हो चुका है कि TikTok एप्लिकेशन भारत में एक बार फिर वापस आ रहा है। आगे इनका कहना है कि औऱ अगर ऐसा हुआ तो TikTok के अलावा एक और ऐप वीडियो गेम BGMI भी 100 % भारत में वापसी करेगा। हालांकि इस सम्बंध में भारत सरकार ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!