![](https://i0.wp.com/cgstatetimes.com/wp-content/uploads/2022/08/images281229.jpeg?resize=712%2C298&ssl=1)
रायपुर- छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लंबे आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता ( DA ) 6% बढ़ा दिया है । वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार राज्य शासन के कर्मचारियों को माह मई 2022 से सातवे वेतनमान में 22 प्रतिशत की दर से और छठवें वेतनमान में 174 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/cgstatetimes.com/wp-content/uploads/2022/08/20220817_025722.jpg?resize=775%2C1024&ssl=1)
लेकिन अब जारी आदेशानुसार राज्य के कर्मचारियों को एक अगस्त 2022 से सातवां वेतनमान के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 28 प्रतिशत की दर से और छठवें वेतनमान में 15 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 189 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/cgstatetimes.com/wp-content/uploads/2022/08/20220817_025728.jpg?resize=861%2C1024&ssl=1)
राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि एक अगस्त 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन, व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा।