छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने खोया अपना एक और नेता, जूनियर बस्तर टाइगर का कोरोना से निधन

deepak karma
image-cortesy-deepakkarma-fb-profile
छत्तीसगढ़ – प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार की देर रात अत्यधिक संक्रमण के चलते अपना एक और युवा नेता खो दिया है । बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर महेंद्र कर्मा के बेटे और मां देवती कर्मा दंतेवाड़ा से कांग्रेस की विधायक है जिनके पुत्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा (44) का इलाज के दौरान निधन हो गया। वायरस के ज्यादा संक्रमण के चलते उनकी ज्यादा तबीयत ख़राब होने पर रायपुर के MMI नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पीटलं में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस नेता दीपक कर्मा ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद 12 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि कोविड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से उन्होंने निवेदन किया था की वे अपना ख्याल रखें। किसी भी प्रकार का लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट जरूर करा लें। जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उनको जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दीपक कर्मा के फेफड़ों में संक्रमण ज्यादा फ़ैल गया था। जिसके बाद लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती देख उन्हें 3-4 दिन पहले ही रायपुर के हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। यहां के हॉस्पिटल में वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी तबीयत को लेकर मंगलवार को ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डॉक्टरों से बात की थी और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली थी । हालांकि रात करीब 3 बजे दीपक कर्मा ने अपनी अंतिम साँसे ली।आप को बता दे की दीपक कर्मा दंतेवाड़ा नगर पालिका के लगातार 3 बार अध्यक्ष पद पर रहे। उन्होंने बस्तर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था ।

जानिये कांग्रेस नेता दीपक कर्मा का राजनीतिक जीवन:-

*1993 से 1995 : बस्तर डिवीजन में NSUI के उपाध्यक्ष रहे
*1996 से 2000 : बस्तर डिवीजन में आदिवासी विंग के महासचिव
*1999-2004 : दंतेवाड़ा नगर पंचायत में पार्षद चुने गए
*2004 से 2019 : लगातार तीन बार दंतेवाड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने गए
*2000 से अब तक : दंतेवाड़ा डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष
*2006 से 2011 : दंतेवाड़ा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष
*2011 से 2012 : प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव
*2012 से 2013 : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव
*2013 से 2018 : प्रदेश कांग्रेस महासचिव
*2014 : लोकसभा वुनाव भी लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
*2018 से अब तक : प्रदेश कांग्रेस सदस्य महासचिव

कांग्रेस नेता के निधन के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल से उन्हें शृद्धांजलि अर्पित करी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!